नगर पंचायत भानपुर का यह मोबाइल एप्लिकेशन नागरिकों को नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं तक आसानी से पहुंच प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
यह App नगर पंचायत की डिजिटल सेवाओं एवं ERP सिस्टम से जुड़ा हुआ है और अधिकृत उपयोगकर्ताओं को आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता करता है।
नगर पंचायत भानपुर का उद्देश्य नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं से संबंधित जानकारी और सुविधाएं डिजिटल माध्यम से सरल एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराना है।
हम उपयोगकर्ताओं की जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित तकनीकी एवं प्रशासनिक उपाय अपनाते हैं। उपयोगकर्ता की जानकारी को अनधिकृत पहुंच, दुरुपयोग, परिवर्तन या प्रकटीकरण से सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है।
प्राप्त जानकारी का उपयोग केवल App एवं संबंधित सेवाओं को उपलब्ध कराने, प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने और सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जाता है।
उपयोगकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यक्तिगत जानकारी को लागू नियमों एवं आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है।
यदि कोई ग्राहक अपना Account और उससे संबंधित जानकारी Delete करना चाहता है, तो वह नगर पंचायत भानपुर के Administrator/Support Team से संपर्क कर सकता है।
Account Delete करने के अनुरोध को सत्यापित करने के बाद Administrator द्वारा आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार Account एवं संबंधित जानकारी को Delete किया जाएगा।
Contact: npbhanpur@gmail.com
Last Updated: 25 August 2026